प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ संकल्प में पलामू के देवेश तिवारी की एंट्री, राज्य स्तरीय दिशा समिति में नियुक्त | The Palamu Guru

देवेश तिवारी बने केंद्र सरकार की राज्य स्तरीय दिशा समिति के सबसे युवा सदस्य |

मेदिनीनगर, पलामू | पलामू की धरती से एक और युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से झारखंड राज्य के लिए राज्य स्तरीय दिशा समिति में “प्रतिष्ठित व्यक्ति” श्रेणी के अंतर्गत देवेश तिवारी को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह पद केंद्र सरकार के क्लास-1 अधिकारी के समकक्ष होता है, जो न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है।
राज्य स्तरीय दिशा समिति का गठन केंद्र सरकार की 34 मंत्रालयों की 97 प्रमुख योजनाओं के समन्वय, क्रियान्वयन और निगरानी के लिए किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री करते हैं, जबकि मुख्य सचिव इसके सदस्य सचिव होते हैं। समिति में सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग सदस्य होते हैं।

देवेश तिवारी की नियुक्ति पर उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं अभिभावक श्री मनोज तिवारी, एवं राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

देवेश ने कहा कि “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह दायित्व उनके लिए एक बड़ा अवसर है। उन्होंने यह भी कहा कि वह ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को अपना मार्गदर्शक बनाकर कार्य करेंगे।

सबसे युवा सदस्य बनने का कीर्तिमान |

यह उल्लेखनीय है कि मात्र 26 वर्ष की उम्र में देवेश तिवारी भारत सरकार के किसी मंत्रालय से संबद्ध आयोग, बोर्ड या समिति में नियुक्त होने वाले देश के सबसे युवा सदस्य बने हैं। यह झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है कि किस तरह युवा भी देश के विकास में भागीदार बन सकते हैं।

देवेश ने अंत में कहा कि वह इस ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे और झारखंड सहित देश के ग्रामीण विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सावधान ! 15 जुलाई से 15 सितंबर तक ‘सांपों का समय’, रखें ये खास सावधानियां 🐍 | The Palamu Guru

मेदिनीनगर वार्ड 17 का समदा अहरा रोड हुआ दलदल में तब्दील, लोगो की बढ़ी परेशानी | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News