Posts

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

Image
पलामू में शिक्षा के विस्तार को लेकर विधायक कल्पना सोरेन ने दिखाई सकारात्मक रुचि | अविनाश देव के निमंत्रण पर जल्द पलामू आएंगी विधायक कल्पना सोरेन | मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने विधायक कल्पना सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात | रांची/मेदिनीनगर। संत  मरियम आवासीय विद्यालय, मेदिनीनगर के चेयरमैन अविनाश देव ने गांडेय विधायक सह झारखंड विधानसभा महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री देव ने उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और मेदिनीनगर स्थित अपने विद्यालय के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया | झारखंडी संस्कृति से किया गया आत्मीय स्वागत | मुलाकात के दौरान अविनाश देव ने कल्पना सोरेन को अंगवस्त्र एवं झारखंडी संस्कृति को दर्शाने वाली एक आकर्षक तस्वीर भेंट कर उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस दौरान पलामू जिले में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक चुनौतियों तथा मरियम आवासीय विद्यालय की शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई | श्री देव ने विद्यालय की विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) भी उन्...

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

Image
मंत्री के आदेश पर सहायक नगर आयुक्त का तबादला — भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप में कार्रवाई | Byline: मेदिनीनगर | ब्यूरो रिपोर्ट  मेदिनीनगर नगर निगम में जारी अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर लंबे समय से उठ रही आवाज़ आखिरकार रंग लाई है। सहायक नगर आयुक्त को नगर विकास एवं आवास मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पलामू से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में लगभग दो करोड़ उँचालीस लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने के मामले में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। टेंडर प्रक्रिया में शर्तों को ताक पर रख दिया गया, कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब रही और सप्लाई में भी भारी अनियमितता पाई गई। हैरानी की बात यह रही कि जिस अधिकारी को वित्तीय निर्णय लेने का अधिकार नहीं था, उसी ने निविदा तय करने और वित्तीय निर्णय लेने जैसे कार्य किए — जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। शहर की बिगड़ती व्यवस्था और नगर निगम की मनमानी को लेकर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल — जिसमें श्रवण गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता समेत कई प्रमुख व्यापारी शामिल थे — ने युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में रा...

मेदिनीनगर में आयोजित हुआ प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, वरिष्ठ नागरिक मंच नूतन संस्था का परिचय | The Palamu Guru

Image
वरिष्ठ नागरिकों से मिली प्रेरणा, युवा कमेटी संग मिलकर समाज सेवा को देगा नई दिशा | The Palamu Guru  मेदिनीनगर, पलामू: स्थानीय टीवी टावर रोड स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वाधान में प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं वरिष्ठ नागरिक मंच नूतन संस्था परिचय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के उद्देश्यों, सामाजिक योगदान और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक मंच का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना और उनकी अनुभव संपदा से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन प्रदान करना है। मंच का लक्ष्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और शैक्षिक योगदान को बढ़ावा देना भी है। संस्था के अध्यक्ष विजयानंद सरस्वती ने कहा, जैसा नाम से स्पष्ट है, ‘वरिष्ठ’ या ‘श्रेष्ठ’ तब कहलाता है जब हम समाज के कल्याण और विकास में तन, मन और धन से योगदान देते हैं। हमारे वरिष्ठ नागरिकों ने पलामू और मेदिनीनगर के सामा...

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

Image
एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में नवागत प्राचार्या का भव्य स्वागत | मेदिनीनगर, 15 सितम्बर 2025 । एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डालटेनगंज में नए प्राचार्या के रूप में कार्यभार संभालने आईं श्रीमती इंद्राणी चटर्जी का सोमवार को विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री सतवीर सिंह राजा, विद्यालय प्रबंधक श्रीमती किरण यादव, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल रांची की सह-प्राचार्या श्रीमती नीरजा सहाय, वर्तमान प्रभारी प्राचार्य श्री आलोक कुमार तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने प्राचार्या का अभिनंदन किया। अतिथियों का स्वागत वैदिक परंपरा के अनुसार तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने कहा – "मैं विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को व्यापक दृष्टि और तकनीकी विकास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास होगा कि छात्र न केवल बोर्ड परीक्षाओं में...

विद्यार्थी डर नहीं, उत्सव की तरह दें परीक्षा: चेयरमैन का संदेश | The Palamu Guru

Image
विद्यार्थी डर नहीं, उत्सव की तरह दें परीक्षा: चेयरमैन का संदेश | संत मरियम स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की शुरुआत | मेदिनीनगर/ प्रतिनिधि : संत मरियम स्कूल में 13 सितंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत हुई। पहले ही दिन विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उन्हें उत्साहपूर्वक और आत्मविश्वास से परीक्षा में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी। चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि “परीक्षा केवल ज्ञान का परीक्षण नहीं है, बल्कि यह मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन की भी कसौटी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे परीक्षा को तनाव या भय की बजाय अपनी तैयारी और योग्यता का उत्सव मानकर दें। प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें, उत्तर स्पष्ट और सटीक लिखें तथा समय का विवेकपूर्ण उपयोग करें। यही प्रयास आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा।” विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कक्षों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं ताकि विद्यार्थी बिना किसी असुविधा के परीक्षा दे सकें। विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श...

खासमहल अंग्रेज़ों की गुलामी का प्रतीक, नगरवासियों को मिले मालिकाना हक: आशीष | The Palamu Guru

Image
खासमहल की भूमि को फ्रीहोल्ड करे सरकार – आशीष भारद्वाज | The Palamu Guru  मेदिनीनगर प्रतिनिधि | ज़िले में खासमहल की भूमि को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। शहर के व्यवसाइयों और आम लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है कि खासमहल की जमीन को फ्रीहोल्ड किया जाए। इसी मुद्दे पर युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज ने सरकार से सख्त शब्दों में अपनी बात रखी है। आशीष भारद्वाज ने कहा कि “पलामू हमारा घर-द्वार है। जब शहर हमारा है तो हमारी भूमि की मलकियत किसी और के नाम क्यों हो? आज़ादी के 79 साल बाद भी हमें उस ज़मीन के टुकड़े के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है जिस पर हमारे पूर्वजों ने कई पीढ़ियों पहले अपने सपनों को बसाया था। खासमहल आज भी अंग्रेज़ी हुकूमत की गुलामी का प्रतीक बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि खासमहल की व्यवस्था ने मेदिनीनगर शहर के विकास को रोक कर रखा है। भारद्वाज के मुताबिक, लीज नवीनीकरण (Renewal) के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार फैला है। उन्होंने कहा कि “लीज रिन्यूअल कराने के लिए अधिकारियों को अंडरटेबल इतनी रकम देनी पड़ती है कि उतने पैसों में शहर के दूसरे हिस्से में ज़्यादा ज़मीन खरीदी...

क्रेडिट लेने की होड़ पर भड़के JMM नेता | कांग्रेसी मंत्री के प्रवक्ता बने बैठे हैं प्रथम मेयर और उनके पति | The Palamu Guru

Image
सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने पर JMM नेता का कड़ा विरोध | काम मंत्री का, क्रेडिट मेयर का – दीपक तिवारी का भाजपा नेताओं पर हमला | मेदिनीनगर / प्रतिनिधि :  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के युवा नेता दीपक तिवारी ने मेदिनीनगर की प्रथम मेयर अरुणा शंकर और पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों लोग कांग्रेस पार्टी के वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों का अनुचित श्रेय लेने में लगे हुए हैं। दीपक तिवारी ने कहा कि – माननीय मंत्री जी पूरे राज्य सहित पलामू में विकास के कार्य कर रहे हैं। लेकिन मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में उनके कार्यों को मेयर और उनके पति अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रचार-प्रसार इस अंदाज में हो रहा है, मानो वे मंत्री जी के आप्त सचिव और प्रवक्ता हों। लीज दर कम करने के मुद्दे पर भी विवाद उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि खास महल लीज दर कम करने की पहल माननीय मंत्री का प्रयास है, जिसका लाभ आम लोगों को मिलेगा। लेकिन इस काम का भी श्र...