जनता का विश्वास हमारी ताकत, नक्सलियों को वापसी का संदेश, अपराधियों पर कार्रवाई तेज़ का ऐलान : डीआईजी |

जनता का विश्वास हमारी ताकत, नक्सलियों को वापसी का संदेश, अपराधियों पर कार्रवाई तेज़ का ऐलान : डीआईजी |

Reported By : The Palamu Guru
मेदिनीनगर | पलामू : पलामू प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम अंसारी एक संवेदनशील, अनुशासित और जनपक्षधर पुलिस अधिकारी हैं। वे जन-संवेदना को प्राथमिकता देने और पुलिस को जनता के करीब लाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। उनका फोकस पुलिस-जन सहयोग, कानून व्यवस्था की मजबूती और संगठित अपराध पर सख्ती से कार्रवाई पर है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और मुख्यधारा में वापसी की पहल उनके कार्य की एक अहम विशेषता है। उनका मानना है कि झारखंड के समग्र विकास के लिए पुलिस, प्रशासन और आम नागरिकों को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। प्रस्तुत है, डीआईजी नौशाद आलम से हुई खास बातचीत के प्रमुख अंश:
प्रश्न: पलामू प्रमंडल में आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
उत्तर: जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। पुलिस को सरल और सौम्य तरीके से काम करना होगा, ताकि पीड़ित ग्रामीणों का विश्वास जीता जा सके।

प्रश्न: पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कैसे कम की जाएगी?
उत्तर: पुलिस को "पीपुल फ्रेंडली" बनाना होगा। जनता के बीच एक्सेस बढ़े, इसके लिए संवाद, सहयोग और संवेदनशीलता जरूरी है।

प्रश्न: क्या समाज के हर वर्ग को साथ लेने की कोशिश की जाएगी?
उत्तर: बिल्कुल। समाज में कुछ असामाजिक तत्व होते हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो उनसे परेशान हैं। हमें उन्हीं का भरोसा जीतना है।

प्रश्न: लापरवाह पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी?
उत्तर: जो पुलिस अधिकारी कसौटी पर खरे नहीं उतरेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। शिकायत मिलते ही तत्काल कदम उठाए जाएंगे।

प्रश्न: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को लेकर आपकी क्या रणनीति है?
उत्तर: मैंने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ लें और मुख्यधारा में लौटें। जंगल में रहकर वे अपना और समाज का कोई भला नहीं कर सकते।

प्रश्न: अगर वे नहीं लौटे तो?
उत्तर: फिर पुलिस की शक्ति से उनका मुकाबला किया जाएगा। लेकिन हमारी कोशिश है कि वे खुद लौटकर समाज में योगदान दें।

प्रश्न: झारखंड के विकास में पुलिस की भूमिका क्या हो सकती है?
उत्तर: हम सभी झारखंडी हैं। जब तक सब मिलकर काम नहीं करेंगे, झारखंड का विकास संभव नहीं। हर व्यक्ति और संस्था को अपनी भूमिका रेखांकित करनी होगी।

प्रश्न: संगठित अपराध को लेकर क्या विशेष कदम उठाए जाएंगे?
उत्तर: ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ हमारी कार्यवाही तेज होगी। चिन्हित अपराधियों पर फोकस करते हुए कार्रवाई की जाएगी। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रश्न: क्या यह अभियान लगातार जारी रहेगा?
उत्तर: हां, संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर तेज गति से चलता रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru