पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता | इनामी नक्सली जीबलाल यादव गिरफ्तार | Palamu News

पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता | इनामी नक्सली जीबलाल यादव गिरफ्तार |

Reported By : The Palamu Guru

पलामू | पुलिस को उग्रवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के इनामी उग्रवादी जीबलाल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार सरकार द्वारा इस पर 1 लाख का इनाम घोषित था।

पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी कमांडर शशिकांत अपने दस्ते के साथ नवाबाजार थाना क्षेत्र के तुरीदाग पहाड़ के आसपास देखा गया है। सूचना की पुष्टि के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राकेश सिंह के नेतृत्व में नवाबाजार, छतरपुर और नौडिहा बाजार थानों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ में खुद को टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य स्वीकार किया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान जीबलाल यादव उर्फ रमेश यादव उर्फ सुभाष यादव (53 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गया (बिहार) का रहने वाला है।

बरामदगी :

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से टीएसपीसी संगठन का एक लिखित पर्चा, एक पॉकेट डायरी (जिसमें लेवी का हिसाब-किताब दर्ज था), दो मोबाइल फोन (एक कीपैड और एक एंड्रायड) बरामद किए।

अपराधिक इतिहास :

गिरफ्तार नक्सली जीबलाल यादव झारखंड और बिहार में कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उस पर हत्या, पुलिस पर हमला, जबरन वसूली और अवैध हथियार रखने जैसे आरोपों में मामले दर्ज हैं।

प्रमुख मामले :

भदवर थाना (गया) – केस संख्या 03/2021

मनातू थाना (झारखंड) – केस संख्या 10/2021

मदनपुर थाना (औरंगाबाद) – केस संख्या 315/2022, 401/2022, 442/2022

पुलिस ने कहा है कि उग्रवादियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पलामू पुलिस उग्रवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru