Illegal Ultrasound Exposed |Administration Takes Strict Action | Hospital Sealed


अवैध अल्ट्रासाउंड का भंडाफोड़, प्रशासन की सख्ती, रक्षक हॉस्पिटल सील !
Reported By : The Palamu Guru
Location : Medininagar, Palamu

मेदिनीनगर, पलामू : जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कड़ा एक्शन लिया है। सदर एसडीओ सुलोचना मीणा की अगुवाई में की गई छापेमारी के दौरान रक्षक हॉस्पिटल में बिना अनुमति अल्ट्रासाउंड किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड जांच की जा रही है। इसी के आधार पर टीम ने अचानक छापा मारा और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।

फिलहाल, इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी रहेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru