विद्यार्थी डर नहीं, उत्सव की तरह दें परीक्षा: चेयरमैन का संदेश | The Palamu Guru

विद्यार्थी डर नहीं, उत्सव की तरह दें परीक्षा: चेयरमैन का संदेश | संत मरियम स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की शुरुआत |


मेदिनीनगर/ प्रतिनिधि : संत मरियम स्कूल में 13 सितंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत हुई। पहले ही दिन विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उन्हें उत्साहपूर्वक और आत्मविश्वास से परीक्षा में सम्मिलित होने की प्रेरणा दी।

चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि “परीक्षा केवल ज्ञान का परीक्षण नहीं है, बल्कि यह मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और समय प्रबंधन की भी कसौटी है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे परीक्षा को तनाव या भय की बजाय अपनी तैयारी और योग्यता का उत्सव मानकर दें। प्रश्न पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ें, उत्तर स्पष्ट और सटीक लिखें तथा समय का विवेकपूर्ण उपयोग करें। यही प्रयास आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा।”

विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कक्षों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं ताकि विद्यार्थी बिना किसी असुविधा के परीक्षा दे सकें।

विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श ने जानकारी दी कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा 26 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूरी सतर्कता के साथ परीक्षा कक्षों में तैनात किया गया है, जिससे परीक्षाएं पूरी तरह से कदाचार मुक्त संपन्न हो रही हैं।

प्राचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया कि जिन विद्यार्थियों ने अब तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं किया है, वे आगामी रविवार तक विद्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।

परीक्षा के पहले दिन का माहौल उत्साहपूर्ण और अनुशासित रहा तथा विद्यार्थी मनोयोगपूर्वक अपने प्रश्न पत्र हल करते नज़र आए।

Comments

Popular posts from this blog

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News