क्रेडिट लेने की होड़ पर भड़के JMM नेता | कांग्रेसी मंत्री के प्रवक्ता बने बैठे हैं प्रथम मेयर और उनके पति | The Palamu Guru

सरकार के विकास कार्यों का श्रेय लेने पर JMM नेता का कड़ा विरोध | काम मंत्री का, क्रेडिट मेयर का – दीपक तिवारी का भाजपा नेताओं पर हमला |
मेदिनीनगर / प्रतिनिधि : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के युवा नेता दीपक तिवारी ने मेदिनीनगर की प्रथम मेयर अरुणा शंकर और पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों लोग कांग्रेस पार्टी के वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों का अनुचित श्रेय लेने में लगे हुए हैं।

दीपक तिवारी ने कहा कि – माननीय मंत्री जी पूरे राज्य सहित पलामू में विकास के कार्य कर रहे हैं। लेकिन मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में उनके कार्यों को मेयर और उनके पति अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। प्रचार-प्रसार इस अंदाज में हो रहा है, मानो वे मंत्री जी के आप्त सचिव और प्रवक्ता हों।

लीज दर कम करने के मुद्दे पर भी विवाद

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि खास महल लीज दर कम करने की पहल माननीय मंत्री का प्रयास है, जिसका लाभ आम लोगों को मिलेगा। लेकिन इस काम का भी श्रेय मेयर और उनके पति ले रहे हैं।

मेयर के कार्यकाल पर उठाए सवाल

दीपक तिवारी ने कहा कि प्रथम मेयर अपने कार्यकाल में अपेक्षित विकास नहीं करा सकीं। यदि वे चाहतीं तो मेदिनीनगर शहर का चहुंमुखी विकास कर सकती थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब मुख्यमंत्री की सोच और वित्त मंत्री के नेतृत्व में शहर का विकास हो रहा है। इसमें दूसरों को क्रेडिट लेने की होड़ नहीं करनी चाहिए।

निकाय चुनाव में जनता सिखाएगी सबक

उन्होंने दावा किया कि जनता सब देख रही है और आने वाले नगर निकाय चुनाव में इसका जवाब देगी।
जनता अब गुमराह नहीं होगी, बल्कि प्रत्याशी बदलकर एक मिसाल कायम करेगी।

विकास कार्यों की गिनती

दीपक तिवारी ने कहा कि शाहपुर और चैनपुर-सेमरा रोड का पुनर्निर्माण हो, पुल-पुलिया निर्माण हो, शहर का सौंदर्यीकरण हो या अन्य विकास कार्य – ये सब सरकार और माननीय मंत्री की कोशिशों का नतीजा हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि वे अपने गिरेबान में झांकें कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने क्या काम किया था।


Comments

Popular posts from this blog

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News