संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

पलामू में शिक्षा के विस्तार को लेकर विधायक कल्पना सोरेन ने दिखाई सकारात्मक रुचि | अविनाश देव के निमंत्रण पर जल्द पलामू आएंगी विधायक कल्पना सोरेन |
मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने विधायक कल्पना सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात |

रांची/मेदिनीनगर।
संत मरियम आवासीय विद्यालय, मेदिनीनगर के चेयरमैन अविनाश देव ने गांडेय विधायक सह झारखंड विधानसभा महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री देव ने उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और मेदिनीनगर स्थित अपने विद्यालय के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया |

झारखंडी संस्कृति से किया गया आत्मीय स्वागत |

मुलाकात के दौरान अविनाश देव ने कल्पना सोरेन को अंगवस्त्र एवं झारखंडी संस्कृति को दर्शाने वाली एक आकर्षक तस्वीर भेंट कर उनका पारंपरिक स्वागत किया। इस दौरान पलामू जिले में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, शैक्षणिक चुनौतियों तथा मरियम आवासीय विद्यालय की शैक्षणिक व सामाजिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई | श्री देव ने विद्यालय की विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) भी उन्हें सौंपी, जिसे देखकर विधायक कल्पना सोरेन ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और सोच की सराहना की।

शिक्षा और सामाजिक सरोकारों की हुई सराहना |
विद्यालय के हॉस्टल संचालन, वंचित एवं गोद लिए गए बच्चों की शिक्षा-दीक्षा से जुड़ी जानकारी सुनकर कल्पना सोरेन ने विशेष रुचि दिखाई। उन्होंने कहा,
“मुझे शिक्षा से हमेशा लगाव रहा है। आज जिम्मेदारियां भले ही बड़ी हो गई हों, लेकिन शिक्षा के प्रति मेरा प्रेम आज भी उतना ही है। पलामू जैसे सुदूर जिले में इस तरह के शैक्षणिक संस्थान का संचालन सराहनीय पहल है |

जल्द विद्यालय भ्रमण का दिया आश्वासन |

मरियम आवासीय विद्यालय के सामाजिक कार्यों और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल से प्रभावित होकर कल्पना सोरेन ने विद्यालय आने के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही पलामू आकर विद्यालय का भ्रमण करेंगी और बच्चों से सीधे संवाद करेंगी। मुलाकात के बाद अविनाश देव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक कल्पना सोरेन का मार्गदर्शन विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा |

Comments

Popular posts from this blog

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News