डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटेनगंज में नवागत प्राचार्या का भव्य स्वागत |
मेदिनीनगर, 15 सितम्बर 2025 ।
एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डालटेनगंज में नए प्राचार्या के रूप में कार्यभार संभालने आईं श्रीमती इंद्राणी चटर्जी का सोमवार को विद्यालय प्रांगण में उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

स्वागत समारोह में विद्यालय की स्थानीय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री सतवीर सिंह राजा, विद्यालय प्रबंधक श्रीमती किरण यादव, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल रांची की सह-प्राचार्या श्रीमती नीरजा सहाय, वर्तमान प्रभारी प्राचार्य श्री आलोक कुमार तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने प्राचार्या का अभिनंदन किया। अतिथियों का स्वागत वैदिक परंपरा के अनुसार तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने कहा –
"मैं विद्यालय परिवार द्वारा किए गए इस आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को व्यापक दृष्टि और तकनीकी विकास के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। हमारा प्रयास होगा कि छात्र न केवल बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करें। शिक्षकों और कर्मचारियों की क्षमता का पूर्ण उपयोग कर विद्यालय को प्रगति पथ पर अग्रसर करना मेरी प्राथमिकता होगी।

प्रभारी प्राचार्य श्री आलोक कुमार ने कहा कि प्राचार्या चटर्जी का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव विद्यालय के लिए बेहद लाभकारी होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा और सीबीएसई तथा नई शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करेगा।

कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी करण, श्री रमाशंकर यादव सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News