मेदिनीनगर में आयोजित हुआ प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह, वरिष्ठ नागरिक मंच नूतन संस्था का परिचय | The Palamu Guru
वरिष्ठ नागरिकों से मिली प्रेरणा, युवा कमेटी संग मिलकर समाज सेवा को देगा नई दिशा | The Palamu Guru
मेदिनीनगर, पलामू: स्थानीय टीवी टावर रोड स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वाधान में प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह एवं वरिष्ठ नागरिक मंच नूतन संस्था परिचय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के उद्देश्यों, सामाजिक योगदान और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक मंच का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना और उनकी अनुभव संपदा से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन प्रदान करना है। मंच का लक्ष्य केवल सम्मान देना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और शैक्षिक योगदान को बढ़ावा देना भी है।
संस्था के अध्यक्ष विजयानंद सरस्वती ने कहा, जैसा नाम से स्पष्ट है, ‘वरिष्ठ’ या ‘श्रेष्ठ’ तब कहलाता है जब हम समाज के कल्याण और विकास में तन, मन और धन से योगदान देते हैं। हमारे वरिष्ठ नागरिकों ने पलामू और मेदिनीनगर के सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण को विकसित करने में अतुलनीय भूमिका निभाई है। उनकी मेहनत और योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि युवा पीढ़ी को उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद की आवश्यकता है ताकि वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें और समाज के लिए समान रूप से योगदान दे सकें। वरिष्ठ नागरिक मंच युवा कमेटी और महिला कमेटी के सहयोग से सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्रों में काम करेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच के संरक्षक मंडल में सोमेस्वर प्रशाद, इन्दर सिंह नामधारी, K.K मिश्रा, सुरेश जैन, रघुवंश नारायण सिंह, प्रेम भसिम, ज्ञान चंद पांडेय और A.K विश्वकर्मा शामिल हैं।
संस्था के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
अध्यक्ष: विजयानंद सरस्वती
महासचिव: भिखारी राम
उपाध्यक्ष: राणा प्रताप सिंह, अतुल कुमार सिन्हा
सचिव: D.S श्रीवास्तव, चीतेश मिश्रा, नारायण तिवारी, मुद्रीका सिंह, वीर केश्वर सिंह, कामेस्वर प्रशाद, अनुपमा तिवारी, संजू सिंह, जस्मती देवी, शशि बाला पाठक, वीणा मिश्रा, विजय शुक्ला, ओमकार प्रशाद, अंजनी सिन्हा, राज कुमार उजाला, सुनील कुमार चौबे, कमल किशोर, संजय सरण, राजकुमार उजाला, अंजनी कुमार, पप्पू जायसवाल, अजित कुमार, राजेंद्र राम, उमा सिंह, रमेश चंद्र द्वेदी, सदन प्रशाद गुप्ता, सुरेश उदयपुरी, महावीर प्रशाद जैन, विजय कुमार मिश्रा
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान उपमहापौर श्री राकेश कुमार सिंह (मंगल सिंह) ने की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक मंच, युवा कमिटी के सदस्य परिमल प्रसून, जय शंकर प्रशाद श्रीवास्तव, कुणाल राणा, अनिमेश सिंह, विकाश सिंह, चन्दन जी, प्रवीण जी, दिनेश आचार्य, देवेंद्र, दीपक, लाजवन्त तिवारी, दीपक सिंह, अंकित सिन्हा, नीलेन्द्र कुमार, संतोष चौधरी, नहेन्द्र पाल, गोपाल कुमार और देवदास जी उपस्थित रहे।
इस सम्मान समारोह ने यह संदेश दिया कि वरिष्ठ नागरिकों का योगदान केवल सम्मान का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वरिष्ठ नागरिक मंच अपनी गतिविधियों के माध्यम से पलामू मेदिनीनगर में सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्थान को बढ़ावा देगा।
Comments
Post a Comment