फर्जीवाड़ा, बिना अनुमति मुख्यालय त्याग और प्रभार सौंपना – संयुक्त नियंत्रक नपे | The Palamu Guru

संयुक्त नियंत्रक फर्जीवाड़ा और अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित, विभाग ने की त्वरित कार्रवाई |

Reported By : The Palamu Guru 
रांची | ब्यूरो रिपोर्ट : विधिक माप विज्ञान विभाग के संयुक्त नियंत्रक कृष्ण चंद्र चौधरी को फर्जीवाड़ा और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने यह सख्त कदम सरकारी सेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया है।

जानकारी के अनुसार, चौधरी ने अपने सहकर्मी मीर कासिम अंसारी, सहायक नियंत्रक, के खिलाफ फर्जी पत्र रांची के GPO से पोस्ट किया था, जिसकी शिकायत के बाद विभाग ने जांच कमेटी गठित की। जांच में चौधरी दोषी पाए गए और उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक रहा।

इसके बाद चौधरी ने एक और गंभीर गलती की। उन्होंने बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय छोड़ दिया और बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के अपने कार्य क्षेत्र का प्रभार एक कनिष्ठ अधिकारी को सौंप दिया। इस मामले में भी जवाबदेही तय की गई, लेकिन संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर विभाग ने कड़ा रुख अपनाया।

द्वारा की गई दोहरी अनियमितता और अनुशासनहीनता को देखते हुए विभाग ने चौधरी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में सरकार ने भी शीघ्र जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निलंबन के बाद अब विभाग मामले की गहराई से जांच कर रहा है।

यह कार्रवाई एक संकेत है कि सरकारी तंत्र में अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru