म्यूटेशन के बदले मांगी थी रिश्वत, अंचलाधिकारी को ACB ने पकड़ा | The Palamu Guru

नावाबाजार अंचलाधिकारी शैलेश कुमार 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की तगड़ी कार्रवाई |

नावाबाजार, पलामू |

पलामू जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई है। नावाबाजार अंचल में पदस्थापित अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि यह घूस की रकम इटको पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता से म्यूटेशन (नामांतरण) कार्य कराने के बदले मांगी गई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीधे ACB पलामू से की थी।

शिकायत के आधार पर ACB ने पहले मामले की जांच की, फिर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही अंचल अधिकारी शैलेश कुमार ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ धर-दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद शैलेश कुमार को ACB ने अपनी हिरासत में ले लिया है। साथ ही उनके सरकारी कार्यालय और निजी ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां से कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

इस कार्रवाई से पूरे जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे भ्रष्ट अधिकारियों में भय पैदा होगा और आम जनता को न्याय मिल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru