सीमा देवी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, रमेश उरांव को एससी-एसटी मोर्चा की कमान | The Palamu Guru

सीमा देवी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, रमेश उरांव को एससी-एसटी मोर्चा की कमान |

Reported By : The Palamu Guru 
मेदिनीनगर, 25 मई 2025 (रविवार) – हम पार्टी सेक्युलर के बैनर तले आज परिसदन भवन, मेदिनीनगर के सभागार में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री सुनील चौबे उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील कुमार उर्फ डब्लू महतो और बिहार प्रदेश सचिव भी मंचासीन रहे।

समारोह के दौरान नवमनोनीत झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री सुनील चौबे का भव्य स्वागत माला, अंगवस्त्र और गुलदस्ते के साथ किया गया। साथ ही संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
मुकेश कुमार पाठक को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, कुमार उमेश को जिला संगठन सचिव, श्रीमती सीमा देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और रमेश उरांव को एससी-एसटी मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर जिला कमेटी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में बिहार प्रदेश सचिव संतोष कुमार गौतम, नवनीत कुमार राम, मनिका प्रत्याशी अतुल सिंह, जिला महासचिव भरत द्विवेदी, जिला सचिव वारिस आलम, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरताज आलम, जिला सचिव मजहर शाह, नगर अध्यक्ष अकबर शाह, रमेश उरांव, चन्दन कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru