पलामू | संत मरियम उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में संस्कारशाला का आयोजन, आईजी सुनील भास्कर ने बच्चों को दिए सफलता के सूत्र | Palamu News

पलामू | संत मरियम उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में संस्कारशाला का आयोजन, आईजी सुनील भास्कर ने बच्चों को दिए सफलता के सूत्र |

Reported By : The Palamu Guru
मेदिनीनगर | पलामू प्रमंडल के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय संत मरियम में शिक्षा, संस्कार, समाज और सुरक्षा विषयों को लेकर संस्कारशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर पलामू पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श और उप प्राचार्य एस. बी. साहा ने संयुक्त रूप से किया ।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आईजी सुनील भास्कर ने बच्चों को अपने जीवन के प्रेरणादायक संघर्षों की कहानी सुनाई और उन्हें शिक्षा एवं संस्कारों के माध्यम से सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचने का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में करियर के विकल्प अनगिनत हैं और ज़रूरी नहीं कि हर कोई डॉक्टर, इंजीनियर या अफसर ही बने। कोई भी क्षेत्र हो, अगर मन लगाकर और समर्पण के साथ किया जाए, तो उसमें समाज और देश की सेवा का बेहतर अवसर है।
इस मौके पर आईजी श्री भास्कर ने बच्चों से वार्ता की, उनके सपनों को जाना और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया। बच्चों ने भी अपने सपनों और लक्ष्यों को साझा किया, जिसे सुनकर आईजी ने उन्हें प्रेरक सुझाव दिए।

विद्यालय चेयरमैन अविनाश देव ने आईजी सुनील भास्कर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रावासी बच्चों के लिए इस तरह का प्रेरणादायक सत्र बेहद लाभकारी है। उन्होंने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर अतिथि का सम्मान किया । कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव, प्रवीण दुबे, विकास विश्वकर्मा, श्याम किशोर पांडेय, मेंटर्स एडुसर्व के शिक्षकगण, विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक प्रार्थना के साथ किया गया।


खबरों में बने रहने के लिए अभी जुड़ें !

हमारे व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर अपने नाम और पता के साथ मैसेज करें । और पाएं हर छोटी-बड़ी खबर का ताज़ा अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर। साथ ही, हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल "The Palamu Guru" को फ़ॉलो करें, लाइक करें और महत्वपूर्ण खबरों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
+91 95237 43995

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru