संत मरियम स्कूल ने छात्रों के लिए छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म 'छावा' का कराया विशेष शो,जाना शौर्य और बलिदान का इतिहास | Palamu News

संत मरियम स्कूल ने छात्रों के लिए छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित फिल्म 'छावा' का कराया विशेष शो,जाना शौर्य और बलिदान का इतिहास |

Reported By : The Palamu Guru 

मेदिनीनगर | शहर के प्रतिष्ठित संत मरियम स्कूल के 400 छात्र-छात्राओं ने रविवार को मोहन सिनेमा हॉल में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक मराठी फिल्म 'छावा' का आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव, प्रिंसिपल कुमार आदर्श समेत स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

दोनों सिनेमा हॉल (हॉल 1 व हॉल 2) में विद्यार्थियों के लिए विशेष शो का आयोजन किया गया था। फिल्म के जरिए बच्चों ने छत्रपति संभाजी महाराज के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर देखा।
छात्र-छात्राओं ने फिल्म को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की गाथा उन्हें अपने संस्कार, परंपरा और देशभक्ति से जोड़ने का काम करती है। वहीं स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐतिहासिक और प्रेरक फिल्मों के माध्यम से देश की महान विभूतियों के बारे में जानना चाहिए। वहीं, प्रिंसिपल कुमार आदर्श ने फिल्म को शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक बताया ।
फिल्म के समापन के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने लायक था। सभी ने इस अनूठे अनुभव के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार जताया ।

खबरों में बने रहने के लिए अभी जुड़ें !

हमारे व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर अपने नाम और पता के साथ मैसेज करें । और पाएं हर छोटी-बड़ी खबर का ताज़ा अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर। साथ ही, हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल "The Palamu Guru" को फ़ॉलो करें, लाइक करें और महत्वपूर्ण खबरों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
+91 95237 43995

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru