संत मरियम स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों के संग किया संगोष्ठी का आयोजन |विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर हुई चर्चा | Palamu News

संत मरियम स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों के संग किया संगोष्ठी का आयोजन | विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर हुई चर्चा |

Reported By : The Palamu Guru

मेदिनीनगर । नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी के मद्देनजर शनिवार को संत मरियम स्कूल प्रबंधन ने शिक्षकों के साथ एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया। रेड़मा स्थित जयश्री होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की पूरी टीम और सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि शिक्षक ही देश के कर्णधार होते हैं। विद्यार्थियों की सफलता, शिक्षकों की मेहनत और सकारात्मक सोच का ही परिणाम होती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यालय के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हुए पूरी ऊर्जा और लगन के साथ विद्यार्थियों को बेहतर दिशा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने जानकारी दी कि संत मरियम स्कूल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शैक्षणिक संस्थान मेंटर्स एड्यूसर्व के साथ साझेदारी की है। इसके तहत पलामू के छात्रों को नीट और जेईई जैसी कठिन परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जाएगी, ताकि वे राज्य और देश स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें ।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एस.बी. साहा, संत मरियम किड्स स्कूल चैनपुर के निदेशक आनंद कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। अंत में चेयरमैन अविनाश देव ने विद्यालय को प्रगति पथ पर ले जाने में शिक्षकों की भूमिका को सराहते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

ऐसे ही खबरों में अपडेट बने रहने के लिए हमारे फेसबुक अकाउंट और हमारे यूट्यूब चैनल "The Palamu Guru" पर जाएं और हमें फॉलो, लाइक और खबरों को शेयर करें । या ख़बरों के लिए हमसे इस नंबर पर 9523743995 व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News