गढ़वा में फिर हुआ बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से चार मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम | Garhwa News

गढ़वा में फिर हुआ बड़ा हादसा : तालाब में डूबने से चार मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम ! 

Reported By : The Palamu Guru

गढ़वा से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। सदर थाना क्षेत्र के उड़सुग्गी गांव में तालाब में नहाने गए आठ बच्चों में से चार मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए गांव के आठ बच्चे पास के एक गड्ढा नुमा तालाब में नहाने पहुंचे थे। खेलते-खेलते बच्चे एक गहरे गड्ढे में पहुंच गए, जहां पानी भरा हुआ था। ये गड्ढा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वन विभाग की जमीन पर खोदा गया था, जिसे ऐसे ही खुला छोड़ दिया गया था। इसी गहराई ने मासूम हरिओम, बम कुमार, ठुरुवा और लकी की जिंदगी लील ली।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन मौके पर दौड़े, तो किसी की गोद सूनी हो गई, तो किसी की आंखों के सामने उसकी दुनिया उजड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बाहर निकलवाया और गढ़वा सदर अस्पताल भेजा।

सदर अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि चारों बच्चों की मौत पानी में डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद बाकी बातें स्पष्ट होंगी। वहीं एसडीएम ने भी घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि डॉक्टरों ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई बचाया नहीं जा सका।
इस मामले को लेकर विधायक प्रतिनिधि और जेएमएम के पूर्व जिलाध्यक्ष ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पूर्व मुखिया ने भी इस दुखद घटना पर शोक जताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इस गड्ढे को बंद कर दिया गया होता, तो आज चार मासूम जिंदगियां यूं असमय काल के गाल में नहीं समातीं।

खबरों में बने रहने के लिए अभी जुड़ें !

हमारे व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर अपने नाम और पता के साथ मैसेज करें । और पाएं हर छोटी-बड़ी खबर का ताज़ा अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर। साथ ही, हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल "The Palamu Guru" को फ़ॉलो करें, लाइक करें और महत्वपूर्ण खबरों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
+91 95237 43995

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru