झारखंड में बदलेगा मौसम : 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 4 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावना ।

झारखंड में बदलेगा मौसम: 11 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 4 अप्रैल तक बिजली गिरने की संभावना ।

Reported By : The Palamu Guru
रांची: झारखंड में मार्च के अंत तक गर्मी का असर तेज हो गया है, लेकिन अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 अप्रैल से राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

किन जिलों में अलर्ट?

2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी और मध्य झारखंड के 11 जिलों—पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी—में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही, इन इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण झारखंड में 50-60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी।

3 अप्रैल को मध्य झारखंड के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दक्षिणी जिलों—पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां—में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। यह स्थिति 4 अप्रैल तक बनी रहेगी।

सावधानी बरतने की सलाह।

मौसम विभाग ने लोगों से खुले में न रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और खराब मौसम के दौरान घर में सुरक्षित रहने की अपील की है। किसानों को भी फसलों को नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

बने रहें हमारे साथ, ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें…the palamu guru 

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru