झारखंड में बदलने वाला है मौसम का बदला : 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट | Palamu News

झारखंड में बदलने वाला है मौसम का बदला : 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट !

Reported By : The Palamu Guru
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रही नमी का असर राज्य के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मंगलवार की शाम से दिखने लगा है। रांची समेत कई जिलों में आसमान में घने बादल छा गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में मौसम के और बिगड़ने की चेतावनी दी है। इस दौरान लोगों से सावधान रहने और बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलने की अपील की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव देखा जाएगा। शाम होते-होते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद 11 और 12 अप्रैल को झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विशेष रूप से शुक्रवार और शनिवार को मौसम और अधिक खराब हो सकता है। इन दोनों दिनों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मंगलवार की शाम को भी हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई थी।

अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिन इलाकों में जलजमाव की समस्या रहती है, वहां विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें और मौसम की जानकारी पर नजर बनाए रखें।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने भी स्थिति पर निगरानी रखनी शुरू कर दी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ऐसे ही खबरों में अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक अकाउंट और हमारे यूट्यूब चैनल "The Palamu Guru" पर जाएं और हमें फॉलो, लाइक और खबरों को शेयर करें ।

Comments

Popular posts from this blog

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News