पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात, अब रात 10:05 बजे पहुंचेगी पलामू एक्सप्रेस डालटनगंज — समय में हुआ बदलाव | Palamu News

पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात, अब रात 10:05 बजे पहुंचेगी पलामू एक्सप्रेस डालटनगंज — समय में हुआ बदलाव ।

Reported By : The Palamu Guru 
मेदिनीनगर | पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बरसों से की जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। पलामू एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13347/13348) के समय सारिणी में बदलाव कर दिया गया है। अब यह ट्रेन डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:10 बजे पटना के लिए रवाना होगी।

पूर्व में इस ट्रेन का आगमन रात 12:30 बजे और प्रस्थान 12:35 बजे होता था, जिससे यात्रियों को विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ता था।

माननीय सांसद पलामू श्री विष्णु दयाल राम जी के लगातार प्रयासों और मंडल संसदीय बैठकों के माध्यम से उठाए गए इस मुद्दे को माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी और रेलवे बोर्ड ने गंभीरता से लिया। आखिरकार, रेलवे बोर्ड ने समय में बदलाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

इस अवसर पर माननीय सांसद ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का पलामू की जनता की ओर से आभार प्रकट किया है।

अब इस बदलाव के बाद पलामू से पटना जाने वाले यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

The Palamu Guru के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।

खबरों में बने रहने के लिए अभी जुड़ें !

हमारे व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुड़ने के लिए निचे दिए गए मोबाइल नंबर पर अपने नाम और पता के साथ मैसेज करें । और पाएं हर छोटी-बड़ी खबर का ताज़ा अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर। साथ ही, हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल "The Palamu Guru" को फ़ॉलो करें, लाइक करें और महत्वपूर्ण खबरों को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
+91 95237 43995

Comments

Popular posts from this blog

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

निकाय चुनाव में देरी: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव समेत IAS अफसरों को अवमानना नोटिस | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru