Palamu : वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती !

Reported By : The Palamu Guru
Location : Ranchi
इस वक्त की बड़ी खबर—झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात वित्त मंत्री को सांस लेने में तकलीफ और खांसी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें पल्मोनरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, लेकिन अगले 24 घंटे तक उन्हें गहन निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

इस खबर पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही कोई नई जानकारी मिलेगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे। फिलहाल के लिए इतना ही, बने रहिए [the palamu guru] के साथ।

Comments

Popular posts from this blog

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News