पलामू उपायुक्त ने लिया The Palamu Guru की खबर पर संज्ञान, सदर अंचल कार्यालय में किया औचक निरीक्षण ।

पलामू उपायुक्त ने लिया The Palamu Guru की खबर पर संज्ञान, सदर अंचल कार्यालय में किया औचक निरीक्षण ।

Reported By : The Palamu Guru
मेदिनीनगर, पलामू : The Palamu Guru में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए पलामू उपायुक्त ने शनिवार को सदर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रिकॉर्ड रूम, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सरकारी कार्यालयों में फाइलों के रखरखाव, लंबित मामलों की स्थिति, राजस्व रिकॉर्ड की अद्यतन स्थिति और कार्यालयों में स्वच्छता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
आपको बताते चलें कि पिछले दिनों The Palamu Guru के द्वारा एक खबर प्रकशित की गई थी जिसमे पलामू जिले में अंचलकर्मियों के द्वारा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए, सरकारी तंत्र में बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर भू-माफियाओं के हाथ मजबूत करने और खुद ही करोड़ों की बेनामी संपत्ति करने की बाते सामने लाइ थी जिसके बाद आज खुद पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने मेदिनीनगर सदर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

The Palamu Guru की खबर पर उठाए गए इस ठोस कदम से स्थानीय जनता में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। वहीं, इस औचक निरीक्षण के बाद सरकारी कार्यालयों में हलचल भी तेज है ।

Comments

Popular posts from this blog

सावधान ! 15 जुलाई से 15 सितंबर तक ‘सांपों का समय’, रखें ये खास सावधानियां 🐍 | The Palamu Guru

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

माननीय को लगा साइबर ठगी का चूना, फॉर्च्यूनर नीलामी के नाम पर ठगे 1.27 लाख | The Palamu Guru