Palamu: अपराधियों का सड़क निर्माण में आगजनी का तांडव ।

Palamu : अपराधियों का सड़क निर्माण में आगजनी का तांडव ।

Reported By : Rajeev Ranjan

Location : Hariharganj, Palamu

http://thepalamuguru.blogspot.com/2025/03/blog-post_49.html

झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों का कहर देखने को मिला। सड़क निर्माण में लगी मशीनों को अपराधियों ने निशाना बनाया और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

ये वारदात हरिहरगंज के जगदीशपुर की है, जहां तेंदुआ से कुल्हिया तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में लगी दो हाइवा और एक पोकलेन को अपराधियों ने जला दिया। सात-आठ की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। आखिर अपराधियों की इस करतूत के पीछे क्या वजह है? क्या यह कोई रंगदारी से जुड़ा मामला है या फिर किसी और साजिश का हिस्सा?

आखिर कब तक अपराधी ऐसे वारदातों को अंजाम देते रहेंगे? और कब तक विकास कार्यों में ऐसी बाधाएं आती रहेंगी? बने रहिए हमारे साथ, आगे इस खबर पर अपडेट देंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News