ब्राउन सुगर का काला कारोबार, पुलिस ने तीन को दबोचा ।

नशे के अवैध कारोबार पर पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 710 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ।
Reported By : The Palamu Guru 

Location : Medininagar, Palamu

पलामू जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 710 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 लाख 89 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने दी की पलामू पुलिस को गुप्त सुचना मिला था की गढ़वा रोड से डालटेनगंज एक अर्टिगा कार आ रही है जिसके बाद पुलिस ने चैनपुर थाना के मंगरदाहा के पास रोका। तलाशी लेने पर ब्राउन शुगर और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News