पलामू के राधा कृष्ण मंदिर को तीर्थ स्थल बनाने की पहल, सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाया मामला ।

पलामू के राधा कृष्ण मंदिर को तीर्थ स्थल बनाने और महोत्सव के लिए वित्तीय सहायता की मांग। 

Reported By : The Palamu Guru

नई दिल्ली । आज लोकसभा में पलामू के माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने नियम 377 के तहत पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक राधा कृष्ण मंदिर को एक प्रमुख तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने और राधा कृष्ण महोत्सव के आयोजन के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का मामला उठाया।

सांसद ने सदन में कहा कि वर्ष 1930 में स्थापित यह ऐतिहासिक मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की गहरी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है। मंदिर का जीर्णोद्धार प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रघुवंश नारायण सिंह और जिला प्रशासन के प्रयासों से किया गया है। सांसद ने सुझाव दिया कि इस मंदिर को श्री बंशीधर नगर मंदिर से जोड़कर एक व्यापक धार्मिक पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाया जाए।

उन्होंने सरकार से अपील की कि मंदिर के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे केन्द्र सरकार की योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता और आधिकारिक मान्यता दी जाए, ताकि इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा कि जिस प्रकार श्री बंशीधर नगर महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला है, उसी प्रकार स्थानीय जनता की मांग है कि राधा कृष्ण महोत्सव को भी आधिकारिक मान्यता प्रदान की जाए। इससे इस ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण होगा और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को गति मिलेगी ।

Comments

Popular posts from this blog

संत मरियम आवासीय विद्यालय के कार्यों से प्रभावित हुईं महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना सोरेन | The Palamu Guru

सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru

शिक्षा में पलामू की नई मिसाल, एम.के. डी.ए.वी. डाल्टनगंज के 10 छात्र JEE Mains में चयनित | Palamu News