22 मार्च को रांची बंद का ऐलान, जानें वजह ।



Reported By : The Palamu Guru

Location : Ranchi

रांची, झारखण्ड : राजधानी रांची के मेकॉन क्षेत्र में सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से जारी है, लेकिन कई आदिवासी संगठन सरना स्थल के अतिक्रमण को लेकर विरोध कर रहे हैं।

आदिवासी नेताओं ने सरकार से समाधान की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि सरहुल से पहले हल नहीं निकला तो जन आंदोलन होगा। जबकि मेकॉन क्षेत्र में सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण जोरों पर है।वहीं दूसरी ओर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने विधायकों की शवयात्रा निकाल फ्लाईओवर निर्माण का विरोध जताया।

22 मार्च को रांची बंद।

आदिवासी संगठन के लोगों ने कहा कि यदि सरकार सरहुल से पहले समाधान नहीं निकालती है, तो इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किया जाएगा। हमारे धार्मिक स्थल की कीमत पर इसे स्वीकार नहीं करेंगे । सिरमटोली सरना स्थल पूरे देश के आदिवासियों के लिए आस्था का केंद्र है। उन्होंने राज्य सरकार पर आदिवासियों की धार्मिक भावनाओं से राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं 22 मार्च को रांची बंद करने का भी ऐलान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सावधान ! 15 जुलाई से 15 सितंबर तक ‘सांपों का समय’, रखें ये खास सावधानियां 🐍 | The Palamu Guru

डाल्टनगंज: एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल को मिली नई प्राचार्या, स्वागत समारोह में उमड़ा उत्साह | The Palamu Guru

माननीय को लगा साइबर ठगी का चूना, फॉर्च्यूनर नीलामी के नाम पर ठगे 1.27 लाख | The Palamu Guru