धरोहर पर संकट ! निजी ट्रस्ट बनाकर मंदिर पर कब्जे की साजिश ?
Repoted By : Prabhu Dayal Tiwary Location : Medininagar, Palamu एक ओर जहां ग्रामीण अपने मंदिर की धरोहर को सहेजने के लिए एकजुट हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे अपनी निजी जागीर बनाने की कोशिश में जुटे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रेड़मा गांव के ठाकुरबाड़ी मंदिर की, जहां निजी ट्रस्ट बनाकर मंदिर पर कब्जा जमाने की साजिश का खुलासा हुआ है। गोपनीय तरीके से मंदिर का ट्रस्ट बनाकर उस पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक शिवध्यान तिवारी और वामपंथी नेता रुचीर तिवारी इस साजिश के पीछे हैं। पूरा गांव इस प्रयास का कड़ा विरोध कर रहा है, क्योंकि मंदिर किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे गांव की धरोहर है। मंदिर समिति के सदस्ययों का कहना है की मंदिर का रखरखाव पहले से ही मंदिर विकास समिति कर रही है, फिर निजी ट्रस्ट बनाने की जरूरत क्यों? ये लोग बस मंदिर की करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहते हैं । मंदिर का प्रबंधन पूरे ग्रामवासियों की आमसभा के जरिए तय होता है, न कि कुछ गुप्त चालों से। ऐसे में शिवध्यान तिवारी और रुचीर तिवारी की ये हरकतें पूरे गांव की आस्था पर चो...