तीसरी आंख की निगरानी में होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा | कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क | Palamu News
तीसरी आंख की निगरानी में होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क। Reported By : The Palamu Guru मेदिनीनगर , 4 अप्रैल 2025 : अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025, 5 अप्रैल को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संपन्न कराई जाएगी। पलामू जिले में इस प्रतिष्ठित परीक्षा का केंद्र एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मेदिनीनगर ( डाल्टनगंज) को बनाया गया है। परीक्षा के दौरान कदाचार मुक्त और निर्बाध परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कक्षा 6 और 9 के लिए होगी परीक्षा इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के 33 सैनिक स्कूलों और 40 नए सैनिक स्कूलों में प्रवेश मिलेगा। इस केंद्र पर कक्षा 6 के 279 और कक्षा 9 के 78 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा : कक्षा 6 – प्रवेश समय: 12:00 बजे, परीक्षा समय: 2:00 PM – 4:30 PM कक्षा 9 – प्रवेश समय: 12:00 बजे, परीक्षा समय: 2:00 PM – 5:00 PM कड़ी निगरानी, तीसरी आंख रखेगी नजर सिटी कोऑर्डिनेटर एवं एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान ने बताया कि परीक्षा के ...