सहायक नगर आयुक्त की मनमानी पर गिरी गाज, मंत्री के आदेश पर पलामू से हुआ स्थानांतरण | The Palamu Guru
मंत्री के आदेश पर सहायक नगर आयुक्त का तबादला — भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप में कार्रवाई | Byline: मेदिनीनगर | ब्यूरो रिपोर्ट मेदिनीनगर नगर निगम में जारी अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर लंबे समय से उठ रही आवाज़ आखिरकार रंग लाई है। सहायक नगर आयुक्त को नगर विकास एवं आवास मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पलामू से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में लगभग दो करोड़ उँचालीस लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने के मामले में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं। टेंडर प्रक्रिया में शर्तों को ताक पर रख दिया गया, कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब रही और सप्लाई में भी भारी अनियमितता पाई गई। हैरानी की बात यह रही कि जिस अधिकारी को वित्तीय निर्णय लेने का अधिकार नहीं था, उसी ने निविदा तय करने और वित्तीय निर्णय लेने जैसे कार्य किए — जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। शहर की बिगड़ती व्यवस्था और नगर निगम की मनमानी को लेकर व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल — जिसमें श्रवण गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता समेत कई प्रमुख व्यापारी शामिल थे — ने युवा समाजसेवी आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में रा...