श्री महावीर नवयुवक दल 2025: युगल किशोर निर्विरोध जनरल पद पर निर्वाचित।
Reported : The Palamu Guru Location : Medininagar, Palamu कोयल नदी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में श्री महावीर नवयुवक दल की बैठक में वर्ष 2025 के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें युगल किशोर को सर्वसम्मति से जनरल पद के लिए निर्विरोध चुना गया । इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने युगल किशोर को फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनके नेतृत्व में संगठन की प्रगति की कामना की। अपने संबोधन में युगल किशोर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन की सेवा करेंगे। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट रहने की प्रतिबद्धता जताई।